MP Rajiv Shukla : शिवराज सिंह से कौन बोला कितनी चमचागिरी करोगे भाई!
MP Rajiv Shukla : राज्यसभा में सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ से कांग्रेस राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने सदन में शिवराज सिंह को कुछ ऐसा बोल दिया कि कुछ देर के लिए सदन में सन्नाटा छा गया। इतना ही नहीं कई संसादों को हंसी तक आ गई। वही सभापति भी मुस्कुराने लगी।
दरअसल, राजीव शुक्ला सदन में बोलने जा रहे थे, तभी सत्ता पक्ष शोर मचाने लगा। उसके बाद राजीव शुक्ला ने कहा कि कितनी चमचागिरी करोगे भाई, अब शांत हो जाओ। इसके बाद राजीव शुक्ला ने सदन में बोलते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने चमचागिरी की हद पार कर दी, इनके हिसाब से तो 2014 के पहले देश में कुछ था ही नहीं।
राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि मोदी जी को जिसका भाषण पसंद आता है, वह अपने ट्वीटर पर डालते हैं, लेकिन आजतक उनको शिवराज सिंह का भाषण पसंद नहीं आया। लेकिन शिवराज सिंह ने अपने भाषण में मोदी जी का 200 बार से अधिक नाम लिया।
देखे वीडियो….



