मनोरंजन

शाजापुर टॉप पर, कलेक्टर बाफना की पहल रंगलाई, परिणाम सुधार करने में शाजापुर प्रदेश में प्रथम

परिणाम सुधार करने में शाजापुर प्रदेश में प्रथम

शाजापुर, आदित्य शर्मा। प्रदेश में परीक्षा परिणाम सुधार करने में शाजापुर जिला 34.73% परिणाम वृद्धि के साथ टॉप पर रहा है। पिछले वर्ष शासकीय विद्यालयों का कक्षा 10वीं का परिणाम 53.61% था, जो इस वर्ष बढ़कर 88.34% हो गया है तथा निजी विद्यालयों का परिणाम 83.82% रहा।

यह सब कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन व निर्देशन में जिले यह उपलब्धि हासिल की है। जिसके चलते शिक्षा जगत सहित जिले में हर्ष की लहर है। शाजापुर जिला कक्षा 12वी में प्रदेश में तृतीय तथा 10वीं में छठे स्थान पर किया है।

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि जिले का हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) का परिणाम पिछले वर्ष 58.72% था, जो इस वर्ष बढ़कर 86.08% हो गया है। इसी तरह हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) का परिणाम भी 70.17% से बढ़कर 86.13% तक पहुंच गया है।

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि परीक्षा परिणाम सुधार करने में शाजापुर जिला 34.73% परिणाम वृद्धि के साथ टॉप पर रहा है। पिछले वर्ष शासकीय विद्यालयों का कक्षा 10वीं का परिणाम 53.61% था, जो इस वर्ष बढ़कर 88.34% हो गया है तथा निजी विद्यालयों का परिणाम 83.82% रहा। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा पिछले वर्ष से जिले में परीक्षा परिणाम सुधारनें के साथ जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिये शिक्षा जगत के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये जाते रहे थे। जिले के शिक्षा जगत ने बड़े इत्मीनान से हर इम्तिहान पार किया कुछ इस तरह से प्रदेश में अपना सपना साकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button