मध्य प्रदेश

Pachmarhi : पचमढ़ी में होने जा रहा पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव, बिना लोहे के बना जिनालय

Pachmarhi Panchkalyanak Gajrath mahotsav 2025 : मध्यप्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में 26 नवंबर से धर्म और भक्ति का बड़ा आयोजन शुरू होने जा रहा है। कैंट ग्राउंड, बस स्टैंड के पास 26 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक श्री मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक, प्रतिष्ठा, गजरथ महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन होगा। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

बिना लोहे के बना अनोखा जिनालय

इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण है, नव निर्मित जिनालय, जो पूरी तरह पत्थर से बना है। मंदिर निर्माण में लोहे का एक भी टुकड़ा इस्तेमाल नहीं हुआ, जो इसे अद्वितीय बनाता है। नागर शैली में बना यह मंदिर सतपुड़ा की वादियों के बीच अपनी सौंदर्य और शिल्पकला से सबका ध्यान खींच रहा है। इसी जिनालय की प्रतिष्ठा को लेकर यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

आचार्यों के सानिध्य में होगा आयोजन

पूरे आयोजन में आचार्य श्री 108 विमलसागर जी महाराज और संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त होगा। छह दिन तक धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम सुबह से रात तक चलता रहेगा।

प्रतिदिन होने वाले प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम

26 नवंबर – गर्भ कल्याणक (पूर्वरूप)
घटयात्रा, ध्वजारोहण, मंडप शुद्धि

27 नवंबर – गर्भ कल्याणक (उत्तररूप)
यागमंडल विधान, सीमंतनी क्रिया

28 नवंबर – जन्म कल्याणक
जन्माभिषेक, पांडुकशिला आयोजन

29 नवंबर – तप कल्याणक
दीक्षा संस्कार, वैराग्य अनुभावना

30 नवंबर – केवलज्ञान कल्याणक
समवशरण में दिव्य देशना, ज्ञान पूजा

1 दिसंबर – मोक्ष कल्याणक
निर्वाण लाडू, भव्य गजरथ फेरी

श्रद्धालुओं से अपील

आयोजन समिति ने धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे परिवार सहित इस पवित्र अवसर पर पचमढ़ी पहुंचकर पंचकल्याणक महोत्सव का लाभ लें और पुण्य अर्जित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button